मेष : आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। वृषभ : आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे। किसी प...