“किस ऑफ लव”....? कोच्चि: ‘किस ऑफ लव’ कैंपेन के ऑर्गनाइजर कपल समेत कुल 8 लोगों को बुधवार सुबह पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इन पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग फेसबुक और दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे। केरल पुलिस की साइबर सेल ने जाल बिछाकर रैकेट का भंडाफोड़ किया। अरेस्ट हुई एक मॉडल प्लेनबॉय मैगजीन के लिए भी मॉडलिंग करती है। “किस ऑफ लव” क्या है और क्यों शुरू हुआ ? पिछले साल केरल के कोझिकोड में एक संगठन के कुछ लोगों ने कॉफी शॉप में खुलेआम अश्लीलता फैलाने के आरोप में हमला बोल दिया था। प्रेमी जोड़ों की सरेआम पिटाई की गई। ‘किस ऑफ लव’ कैंपेन की शुरुआत इसी घटना के बाद हुई। जो बाद में देश के कई दूसरे शहरों में भी पॉपुलर हो गया। इस कैंपेन के तहत कपल्स को पब्लिक प्लेस पर ‘किस’ करने को कहा गया था। इस कैंपेन के फेसबुक पेज को पिछले साल करीब 14 हजार लोगों ने लाइक किया था। यह मॉरल-पुलिसिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है। संस्कृति के ठेकेदारों के खिलाफ आंदोलन है।। यह एक वैचारिक लड़ाई है। दिल्ली में हुए इस विरोध प्रदर्शन...