क्या हैं हाफिज सईद के भारत से कनेक्शन...?
नई दिल्ली: जमात उल दावा का प्रमुख हाफिज सईद अपनी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए कुख्यात है। विभाजन के वक्त हाफिज सईद पूरा कुनबा वर्तमान हरियाणा में बसा था। उसके पिता किसान थे और वो किसान गुज्जर परिवार का था। सईद के पिता कमाल-उद-दीन एक साधारण किसान थे। विभाजन के बाद उसका परिवार पाकिस्तान के सरगोधा में बस गया। उसकी पढ़ाई बहावलपुर स्थित मदरसा में हुई और बाद में उसने इस्लाम और रीलिजन की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी लाहौर से की। साथ ही दो साल के लिए इस्लाम की पढ़ाई के लिए वो सऊदी अरब भी गया जहां बब बिनबाज से उसने इस्लाम को लेकर काफी कुछ सीखा ।
हाफिज की दो शादियां हुई है। पहली शादी परिवार की ही एक महिला से हुई थी। उससे उसके तीन बच्चे हुए । हाफिज सईद ने दूसरी शादी 2002 में एक विधवा से की। सईद के अनुसार इस शादी का विरोध उसकी पहली पत्नी ने किया । हाफिज़ ने अफग़ानिस्तान में जिहाद का प्रचार करने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए 1985 में जमात-उद-दावा-वल-इरशाद की स्थापना की और लश्कर-ए-तैयबा उसकी शाखा बनी । पाकिस्तानी सरकार ने 11 दिसंबर 2008 को हाफिज़ सईद को गिरफ्तार कर लिया, इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने उनकी संस्था जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगा दिया था । मुंबई आतंकी हमले के आरोपी हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम है । आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद भारत की मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल है ।
अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कौन है ये हाफिज सईद। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुंबई की 26/11 की घटना में 166 लोग मारे गए थे। उस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था। अमेरिकी सरकार के ‘रिवाडर्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम की वेबसाइट पर बताया गया है कि हाफिज़ सईद प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख और चरमपंथी गुट लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। उस पर वर्ष 2008 में हुए मुंबई हमलों सहित कई आतंकवादी कार्रवाईयों का आरोप है।
अमेरिका ने दुनिया में 'आंतकवाद के लिए जिम्मेदार' लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में हाफ़िज़ सईद को दूसरे स्थान पर रखा गया है। अमेरिका ने चार बड़े चरमपंथियों पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद उन चार आतंकवादियों में से एक है जिन पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। इन चार आतंवादियों की सूची में अफगान तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर भी शामिल है। इन चार आतंकवादियों से ज्यादा इनाम की राशि सिर्फ अलकायदा प्रमुख अयमन अल जवाहिरी पर ही है। अमेरिका ने न्याय के लिए इनाम कार्यक्रम के तहत जवाहिरी पर 2.5 करोड़ डॉलर की इनामी राशि घोषित की है। चार आतंकवादियों की सूची में 61 वर्षीय सईद के अलावा इराक में अलकायदा के नेता अबु दुआ, मुल्ला उमर और ईरान में अलकायदा का सहयोगी यासिन अल सूरी उर्फ एजेदिन अब्दल अजीज खलील शामिल है जिन पर एक करोड़ डॉलर की इनामी राशि घोषित की गयी है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े घमासान न्यूज़

Comments
Post a Comment