इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है। यह पर्व भगवान विष्णु याने के ‘हरी’ और भगवान शिव याने ‘हर’ के ‘हरिहर’ स्वरूप को समर्पित है। इस पूजन से बैकुंठ लोक की प्राप्ति होगी ऐसा आशीर्वाद स्वयं विष्णु ने नारद जी के माध्यम से मानवजन को दिया था। इसे बैकुण्ठ चौदस के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन नर्मदेश्वर शिवलिंग को तुलसी अर्पित की जाती है।
Image result for वैकुण्ठ चतुर्दशी

दरअसल चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु अपना सारा कार्यभार भगवान शंकर को सौंपकर निद्रा में चले जाते हैं और चार महीनों के बाद वैकुण्ठ चतुर्दशी के दिन निद्रा से उठते हैं और भगवान शंकर का पूजन करते हैं और भगवान शंकर फिर से उन्हें सृष्टि का सारा कार्यभार सौंप देते हैं।
Image result for वैकुण्ठ चतुर्दशी

आज के दिन विशेष रूप से काशी में बाबा विश्वनाथ का पंचोपचार विधि से पूजन किया जाता है और उनकी महाआरती की जाती है। आज के दिन व्रत किया जाता है और सरोवर, नदी इत्यादि के तट पर 14 दीपक जलाने की परंपरा रही है। इससे घर में सुख-समृद्धि की प्रप्ति होती है और बैकुंठ को प्राप्त करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?