गुजरात: अहमदाबाद में गिरी 4 मंजिला इमारत, एक की मौत, रेस्क्यू जारी

building_collapsed_in_ahamdabad
2 buildings collapse in Odhav, Ahmedabad; 4 rescued

गुजरात के अहमदाबाद के ओढव इलाके में रविवार शाम चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में अबतक 1 शख्स का शव और 6 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, वही अभी पांच अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इमारत के दो ब्लॉक गिरने से यह हादसा हुआ है।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
from Ahmedabad's Odhav area where a four-storey building collapsed last night. 3 people have been rescued, at least five still feared trapped under the debris. Rescue operation is underway.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि इमारत में दरार के चलते शनिवार को ही बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था। बिल्डिंग 40 साल पुरानी बताई जा रही है।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
: Rescue operations are underway at Ahmedabad's Odhav area where a four-storey building collapsed earlier tonight. Three people have been rescued, several still feared trapped under the debris.

गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा, ‘इमारत को अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कल उस समय खाली कराया गया था जब उन्हें लगा कि इमारत कभी भी गिर सकती हैं। लेकिन कुछ निवासी आज वापस आए और वे इनके ढहने के वक्त इमारत के अंदर ही थे।’

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
: Rescue operation is underway at Ahmedabad's Odhav area where a four-storey building collapsed earlier today. Two people have been rescued. 10 people are still feared trapped under the debris.

मौके पर मौजूद एडिशनल चीफ फायर ऑफिसर राजेश भट्ट ने बताया, ‘चार मंजिला बिल्डिंग में कुल 32 फ्लैट थे. मलबे में कुल 10 लोग दबे हैं। इनमें से 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।’


Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?