Ind vs Eng: भारत जीत की देहलीज पर, इंग्लैण्ड ने गंवाए 9 विकेट

india vis england

भारत इतिहास लिखने से बस एक विकेट दूर है। इंग्लैण्ड ने अभी तक 9 विकेट गंवा दिए हैं। इशांत शर्मा ने चौथे दिन के पहले ही ओवर में कीटन जेनिंग्स को आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी। जेनिंग्स 13 रन बनाकर विकेटकीपर रिषभ पंत को कैच थमा बैठे। इसके बाद इशांत शर्मा ने अपने अगले ही ओवर में एलिएस्टर कुक (17) को लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। भारत को तीसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। रूट को 13 रन पर बुमराह ने राहुल के हाथों कैच करवा दिया। ओली पोप भी सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शमी की गेंद पर पोप का कैच विराट कोहली ने लपका। जोस बटलर ने पांचवें विकेट के लिए बेन स्टोक्स के साथ मिलकर 169 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा और स्टोक्स को 106 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने बेयरस्टो को बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हार्दिक पांड्या ने बेन स्टोक्स को 62 रन के स्कोर पर लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट करवा दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड को बुमराह ने 20 रन पर लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट करवा दिया।

नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन का  खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने अभी तक मैच में पकड़ मजबूत बनाकर रखी है, वहीं इंग्लैंड के सामने 521 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी हैं।

Image result for england vs india live
via

इंग्लैंड के अभी तक 27 ओवर में  4 विकेट पर  66 रन है। अब क्रीज पर जोस बटलर रन, बेन स्टोक 2 रन बनाकर खेल रहे है।

 बता दें कि इससे पहले कप्‍तान कोहली ने 110 ओवर में सात विकेट पर 352 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी है।

Image result for england vs india live
via

जिस वक्‍त पारी घोषित की उस समय हार्दिक 52 रन तो अश्विन एक रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्‍लैंड को मैच जीतने के लिए 521 रन का विशाल लक्ष्‍य हासिल करना होगा, जो कि बेहद मुश्किल है।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?