Rashifal 2018: आज का राशिफल,जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Rashifal-Horoscope-today

राशिफल | Aaj Ka Rashifal | Saturday, Aug 25 Horoscope in Hindi

हम भाग्य के ज्ञाता है, भाग्य विधाता नही

मेष – काम में संयम बरतें। क्रोध पर संयम न रखने से आप के कार्य और संबंध भी बिगड़ने की संभावना है।। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

वृषभ – परिवार के लोगों के साथ झगड़े हो सकते हैं। मन उदास रहेगा। सोच-समझकर कोई निणर्य लें। भवनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें। इससे रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।

मिथुन – दोस्तों के साथ वक्त निकलेगा। दिनभर मौज-मस्ती में टाइम कटेगा। आज की यादें हमेशा याद रहेगी। एक-दूसरे की मदद का भरोसा मिलेगा। पूरा दिन खुश रहोगे। दान करने के योग हैं। इसलिए दान कार्य करें।

कर्क – विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी कोई नई खबर मिल सकती है। भविष्य के लिए नए रास्ते बनेंगे। नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू देने जा सकते हैं। संयम से काम करें। सफलता मिल सकती है।

सिंह – दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन खुशियों के साथ बीतेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी जगह घूमने जा सकते हैं। बाहर सावधानी से निकले। सर्तक रहें। दुर्घटना भी हो सकती है।

कन्या – आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिक रुप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुला – परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन है तो उसे खत्म करने का प्रयास करें। आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिक रुप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा।

वृश्चिक – आपके व्यवहार की तारीफ होगा। आज मित्र काम आएंगे। परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्त करने में अवरोध आ सकते है।

धनु – परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रुप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर – धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का भी अनुभव होगा। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे।

कुंभ – ग्रह के बुरे प्रभाव से किसी के साथ बहस हो सकती है। शांत रहने से समस्या कम हो सकती है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।

मीन – तनाव खत्म हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए दिन लाभदायी होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

👣 श्री भूतेश्वर महादेव,माता वैष्णो देवी के चरणों का दास 👣
🙏🏻 पंडित राज रामचंद्र शास्त्री 🙏🏻Whatsapp 9179913000

नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडितजी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?