अब रोबोटिक बैरिएट्रिक सर्जरी से आसानी से घटाएं अपना वजन
मेडिकल: क्या आप एक मरीज हो? या एक आगंतुक! आपकी हमसे ये उम्मीदें होंगी कि 1000 से ज्यादा समर्पित कर्मचारी , चिकित्सक, और स्वयंसेवक आप पर पूरी तरह से ध्यान दे और आपको एक सुरक्षित आरामदायक, वातावरण प्रदान करें। मध्य भारत के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र "मोहक हाईटेक अस्पताल" आपको प्रदान करती है क्वालिटी, अनुकंपा और प्रभावी लागत सेवाएं जो की लगातार हमारी जरूरतों को पूर्ण करें। यहाँ पर बेरिएट्रिक सर्जरी की जाती है इसकी मदद से आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं ।
क्या हैं रोबोट बेरिएट्रिक सर्जरी?
जैसा की आप इसके नाम से ही समझ पा रहे होने की ये सर्जरी रोबोर्ट के मदद से की जाती है। इसमें उपकरण को सर्जन नियंत्रित करते है।
रोबोटिक वेट लोस सर्जरी के लाभ :
- कम जटिलता
- शरीर में कम घाव
- कम दर्द
- कम इन्फेक्शन का डर
- कम समय अस्पताल में रहना
- बहुत ही कम जठरांत्र लीक होने का मौका
इस बारे में हमारे रिपोर्टर कुंतल त्रिवेदी ने मोहक हाईटेक अस्पताल के डायरेक्टर शांतनु भागडीकर से इंटरव्यू के दौरान बातचीत की। जिसके प्रमुख अंश हैं:-
1. क्या हम एक्सरसाइज और डाइटिंग से वजन नहीं घटा सकते ?
डॉ. एक्सरसाइज और डाइटिंग से आप सिर्फ 20 किलो तक वजन घटा सकते है इससे ज्यादा वेट लोस के लिए डाइटिंग और एक्सरसाइज काफी नहीं है।
2. क्या सर्जरी होने के बाद डाइट में कुछ परिवर्तन करना पड़ता है ?
डॉ. हां , फिट रहने के लिए दो महीने तक डाइट फॉलो करना पड़ता है।
3. इससे हम कितने किलो वजन कम कर सकते है ?
डॉ. जितनी जरुरत हो उतना कम किया जा सकता है।
4. किस उम्र में ये सर्जरी करवाई जा सकती है ?
डॉ. नहीं इस सर्जरी के लिए कोई ऐज लिमिट नहीं होती।
5. इसकी प्रक्रिया कितनी लम्बी होती है ?
डॉ. ज्यादा से ज्यादा 1 घंटा और इसके बाद कोई बेड रेस्ट की जरूरत नहीं होती।
6. सर्जरी के बाद किन चीजों से हमें परहेज़ करना चाहिए ?
डॉ. इसमें किसी प्रकार का परहेज करने की कोई जरुरत नहीं होती है ।
7. क्या सर्जरी के बाद हमें विटामिन्स ओर मिनरल्स जीवन भर लेना पड़ता है?
डॉ. नहीं ऐसा कोई जरुरी नहीं हैं।
8. इस सर्जरी को करवाने के लिए कुल कितना खर्च होता हैं ?
डॉ. 2 से 4 लाख तक की खर्च होती हैं।

Comments
Post a Comment