एकता कपूर से जुड़ी कुछ बातें जो आप जानना चाहेंगे

नई दिल्ली: 7 जून 1975 को एकता कपूर का मुंबई मे जन्म हुआ था, एकता मशहूर बॉलीबुड अभिनेता जितेन्द्र की बेटी हैं। उनकी मां का नाम शोभा कपूर और भाई तुषार कपूर हैं। एकता ने अपनी मां के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स की नींव रखी। एकता कपूर को छोटे परदे की सीरियल क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ छोटे पर्दे का हिट धारावाहिक दिया बल्की बॉलीवुड को भी "रागिनी एमएम", "वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई" जैसी हिट फिल्में दी है।

1. एकता कपूर ने अपने कॅरियर की शुरुआत दूरदर्शन चैनल से की थी।
2. एकता कपूर ने 19 साल की उम्र में इंडसट्री में कदम रखा था। और आज उनका नाम भारत के सफल लोगों में लिया जाता है।
3. एकता ने स्क्रीप्ट राइटिंग भी की है। इन्हें एशिया वीक मैगज़ीन में 'एशिया के सर्वाधिक शक्तिशाली कम्युनिकेटर्स' के रूप में चुना गया था।
4. कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए निर्माता के रूप में अपनी सफलता के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं जैसे, भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, इंडियन टेली अवार्ड्स, कलाकार पुरस्कार, एशियाई टेलीविजन अवार्ड आदि।
5. कुछ वक्त पहले एकता को पंजाबी लडके तैमुर बाजवा के साथ जोड़ा जा रहा था जो कि पेशे से एक वकील है, लेकिन एकता कपूर ने किसी भी तरह के संबंध से इंकार कर दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?