कौन थीं 'नीरजा भनोट', कैसे बचाई थीं सैकड़ों जिंदगियां


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की स्टार कास्ट सोनम कपूर, शबाना आजमी के साथ-साथ स्वर्गीया नीरजा भनोट के असल जिंदगी के भाई अनिश भनोट और अखिल भनोट भी इस लॉन्च पर मौजूद थे। फिल्म नीरजा एयर होस्टेस नीरजा के बलिदान पर आधारित है। 
नीरजा भनोट का जन्म 7 सितम्बर 1964 को चंड़ीगढ़ के हरीश भनोट के यहां हुआ था। बचपन से ही नीरजा को वायुयान में बैठने और आकाश में उड़ने की प्रबल इच्छा थी। नीरजा की शादी 1985 में हुई और वो पति के साथ खाड़ी देश चली गईं, लेकिन कुछ दिनों बाद दहेज के दबाव को लेकर इस रिश्ते में खटास आयी और विवाह के दो महीने बाद ही नीरजा वापस मुंबई आ गईं।
उसके बाद नीरजा ने अपनी इच्छा एयर लाइन्स पैन एम ज्वाइन करके पूरी की। 16 जनवरी 1986 को नीरजा को आकाश छूने वाली इच्छा को वास्तव में पंख लग गए थे। नीरजा पैन एम एयरलाईन में बतौर एयर होस्टेज का काम करने लगी।

-अंजलि रॉय (संपादक) 
ज़्यादा जानकारी के लिए पढ़े घमासान न्यूज़ 

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?