इस शख्स के नाम से ISIS भी खाता है खौफ!
इराक: जिनके नाम से दुनिया खौफ खाती है, वो एक शख्स का नाम सुनते ही कांपने लगते हैं। जो सेकेंडों में सैकड़ों को मौत के घाट उतार देते हैं। वो भी उस एक शख्स से टकराने से बचते हैं क्योंकि वो कातिलों का कातिल है। बगदादी की फौज ने उसके सिर पर करोड़ों का इनाम रखा है, लेकिन उस शख्स को अभी तक कोई छू भी नहीं पाया है।
आखिर कौन है वो शख्स?
इस शख्स का नाम रैम्बो अबू अजरायल है, जी हां इराक के लोगों ने अपने इस हीरो को यही नाम दिया है। इतना ही नहीं इसे मौत का फरिश्ता का खिताब भी मिला हुआ है। ऊंची कद-काठी, मुस्कुराता चेहरा और बेहद मिलनसार अजरायल जब लोगों के बीच होता है तो किसी हीरो की तरह इसका स्वागत किया जाता है, लेकिन जब ये मैदान-ए-जंग में उतरता है तो यमदूत बनकर दुश्मनों पर टूट पड़ता है।

इराक में क्यों लोकप्रिय है अबू अजरायल?
अबू अजरायल ने अब तक आईएसआईएस के 1500 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है, जिन्हें दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी कहा जाता है। जिस आईएसआईएस का खौफ पूरी दुनिया में फैला हुआ है वो आईएसआईएस अबू अजरायल के नाम से कांपता है।

सीने पर बुलेटप्रूफ जैकेट, एक हाथ में असॉल्ट रायफल और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी यही है कातिलों के कातिल अबु अजरायल की पहचान। अबु अजरायल पर इस्लामिक स्टेट ने भारी भरकम इनाम का ऐलान किया है, लेकिन आईएस का कोई आतंकी इसकी परछाई तक नहीं छू पाया है।
बता दें कि इराक के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमा चुके आईएस के आतंकियों को बगदाद की ओर बढ़ने से रोकने वाला शख्स कोई और नहीं अबू अजरायल ही है। यहां तक कि इस्लामिक स्टेट के कब्जे से तिररित को आजाद कराने का श्रेय भी अबु अजरायल को ही जाता है।
आईएस के खिलाफ अबु अजरायल का दिया एक नारा आज इराक के लोगों की जुबान पर है। कुर्दिश भाषा में ये कहता है इल्ला ताहीन यानी मिट्टी में मिला दूंगा। इराक के कुर्द सेना की ओर से लड़ने वाले इस जांबाज ने दुनिया के सबसे खतरनाक आंतकी संगठन आईएसआईएस का वजूद मिटा देने की कसम खाई है और इसका ये जज्बा और जुनून इराके के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
एक तरफ जंग के मैदान में अबु की मौजूदगी उसके साथियों का हौसला बढ़ाता है तो दूसरी तरफ बगदाद की सड़कों पर उसे देखकर लोगों का जोश बढ़ जाता है। लोगों में अबु अजरायल के साथ फोटो खिंचाने की होड़ लग जाती है। लोग अबु के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।
लोगों के बीच अबु का अंदाज देखकर लगता ही नहीं कि ये कातिलों का कातिल है। कोई इसे देखकर ये सोच नहीं सकता कि इसने 1500 से ज्यादा आईएस आतंकियों का कत्ल किया है और अबु की यही खूबी लोगों का दिल जीत लेती है। खुद अबु भी फेसबुक पर मौजूद है और उसके फॉलोअर्स की तादाद लाखों में है। उसके चाहने वालों ने अबु अजरायल के नाम से कई सारे कम्युनिटी पेज बना रखे हैं सोशल मीडिया पर लोगों में अपने इराकी रैम्बो की तारीफ करने की होड़ लगी रहती है।
कभी यूनिवर्सिटी में लेक्चरर था अबु अजरायल
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अबु कभी यूनिवर्सिटी में लेक्चरर था। छात्रों को पढ़ाते हुए, परिवार के साथ उसकी जिंदगी बिल्कुल शांति से बीत रही थी, लेकिन जब आईएसआईएस के आतंकियों ने इसके मुल्क की ओर रूख करना शुरू किया और शियाओं का कत्लेआम होने लगा तो इसने यूनिवर्सिटी की नौकरी छोड़कर बंदूक उठा ली।

कॉलेज के जमाने में ताइक्वांडो चैंपियन रहा अबु अजरायल ने अपने मुल्क की हिफाजत के लिए कड़ी मेहनत की। हौसले की कोई कमी नहीं थी। बस जरूरत थी दुश्मन के छक्के छुड़ा देने वाली डील-डौल की। उसने रोज घंटों जिम में पसीना बहाना शुरू किया और धीरे-धीरे अपने आप को किसी पहाड़ जैसी शख्सियत के रूप में ढाल लिया। इसके बाद उसने चुन-चुनकर आईएस आतंकियों को मारना शुरू किया।
आतंक के खिलाफ लड़ाई का चेहरा बना अबु अजरायल
धीरे-धीरे अबु अजरायल की शोहरत इतनी फैली कि इराक ही नहीं अमेरिका तक में उसके नाम की चर्चा होने लगी। इराक में सिर्फ बड़े-बूढ़े ही नहीं बल्कि बच्चों और नौजवानों में भी अबू का जबरदस्त क्रेज है। कोई अबु के नाम का टैटू गुदवाता है, तो कोई अपने बालों पर उसका नाम लिखवाता है। उसके नाम के टी शर्ट भी बगदाद के बाजारों में खूब बिकते हैं।

यहां तक कि अबु की तारीफ में कई कार्टून फिल्में और म्यूजिक वीडियो भी बन चुके हैं। अबु अजरायल के मुताबिक आईएसआईएस अपने प्रोपेगंडा वीडियो के जरिए शोहरत हासिल कर रहा है। इसलिए उसका जवाब देने के लिए कुर्द लड़ाकों का भी प्रोपेगंडा वीडियो बनना चाहिए।
इसी सोच की वजह से अबु अजरायल हर वक्त एक स्मार्टफोन अपने साथ रखता है। गाड़ी में सफर के दौरान या फिर लड़ाई के दौरान, जहां भी मौका मिलता है, वो अपना वीडियो खुद बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है और उसके वीडियो को इराक की जनता हाथों-हाथ लेती है। जाहिर है अबु अजरायल आतंक के खिलाफ लड़ाई को वो चेहरा बन चुका है, जिस पर सिर्फ इराक ही नहीं बल्कि पश्चिमी देश भी भरोसा करने लगे हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े घमासान न्यूज़

Comments
Post a Comment