जानिए कौन है संदीप माहेश्वरी..?


मुंबई: इन दिनों, बहुत से लोग ऐसे है जो किसी के निचे काम करना नहीं चाहते है। इसके बजाय, वे तो बस अपनी विशेष रुचि या क्षेत्र में अपने स्वयं का कोई बिज़नस करना चाहते है। और हमारे भारत देश में उद्यमियों का इस तरह बढ़ने का कारन बेरोजगारी है। भारत में उद्यमियों की बढती लिस्ट में संदीप माहेश्वरी भी उन मेसे एक है। लोगो में संदीप माहेश्वरी की पॉपुलैरिटी इन्टरनेट पर लोगो के द्वारा संदीप माहेश्वरी की बायोग्राफी सर्च करते हुए ही दिख रही है। यह उसके प्रति लोगों में संदीप माहेश्वरी की पॉपुलैरिटी और प्यार का पता चलता है
संदीप माहेश्वरी भारत देश के सबसे बड़े उद्यमियों में से एक है। वो किरोड़ीमल कॉलेज में बिच ही अपनी पढाई छोड़ दी थी, जो कॉलेज दिल्ली के विश्वविद्यालय में है। वो इसी कॉलेज से कॉमर्स के बैचलर से ग्रेजुएशन ले रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से वह अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर सके। संदीप माहेश्वरी की सक्सेस के बारे में और उनके सक्सेस के मंत्र को हर कोई जानने को उत्साहित है।
उन्होंने अपने फोटोग्राफी (Photography) का करियर 2000 में शुरू किया था। उन्होंने कई कंपनियों में एक फ्रीलांसर के रूप में भी काम किया है। 2001 में वो बहुत सी मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी में शामिल भी हुए थे। लेकिन वो उन कंपनियों में अपना उपलब्धि प्राप्त नहीं कर सके।
2002 में, संदीप माहेश्वरी और उनके तीन दोस्तों ने एक नई कंपनी की शुरुआत की थी लेकिन इस कंपनी को 6 महीने के अन्दर ही बंद कर दिया गया था।
उद्यमी संदीप माहेश्वरी ने 2003 में एक कंसल्टिंग फर्म की शुरुआत की और मार्किट में इनकी कंसल्टिंग फर्म को बढ़ने के लिए उन्होंने एक मार्केटिंग पर बुक भी लिखी थी। यह फर्म कुछ समय बाद ही बंद हो गई थी और एक बार फिर वो सक्सेस को पाने में नाकामयाब हो गए थे। और फिर अंत में वो अपने जिंदगी के सारे नाकामयाब/विफलताओ से सिखा, उन्होंने अपने फेलियर से सिखा और अपने पसंदीदा जूनून, फोटोग्राफी में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने घर से ही फैशन फोटोग्राफी बिज़नस शुरू किया और 2004 में इन्टरनेट पर फोटोग्राफी की एक वेबसाइट लौंच की। और वह वेबसाइट है: ImagesBazaar.Com
उन्होंने इस वेबसाइट के माध्यम से कई विश्व रिकार्ड्स भी तोड़े है। उनकी वेबसाइट का नाम इमेजेज बाज़ार है। इस वेबसाइट में 8 लाख से भी ज्यादा भारतीय तस्वीरे (Indian Pictures) है, इतना ही नहीं यह आंकड़े बहुत तेज़ी से बढ़ रहे है।
और वर्तमान में, जो लोग अपनी जिंदगी में फेलियर को लेकर जो हार मान कर बैठे है उनको मोटीवेट करने के लिए संदीप माहेश्वरी बहुत सारे सेमिनार भी देते है। और हर व्यक्ति उनके सेमिनार को उनके यूट्यूब चैनल पर देख सकता है। और साथ ही कोई अगर ये सब सेमिनार यूट्यूब पर ऑनलाइन नहीं देखना चाहता है तो वह संदीप माहेश्वरी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अब तक जितने सेमिनार हुए है उन में से कोई भी सेमिनार को फ्री में डाउनलोड कर के ऑफलाइन भी देख सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?