वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार चुने अपना पार्टनर
वैलेंटाइन डे यानी प्रेम के नाम एक हसीन दिन। इसके नाम से आशिकों के दिलों में इश्क की घंटियां बजने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का दूसरी राशि से एक विशेष संबंध होता है। अगर राशि के अनुसार प्रपोज किया जाए तो प्रेम-प्रसंग के सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। जानिए इस वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार कैसे करें प्रपोज कि आपकी लव लाइफ हो जाएगी हिट।
मेष
इस राशि के लोगो में अहम की मात्रा कुछ ज्यादा होती है। ये हर चीज को दूसरी घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। इन्हें आमतौर पर कीमती गिफ्ट पसंद आते हैं, मगर इनकी भावनाओं का खास ध्यान रखें। इन्हें रिश्ते की मजबूती की भरोसा दिलाएं।
वृष-
ये भरोसेमंद साथी साबित होते हैं। कुछ जातक भ्रमण-प्रेमी और मेल-मिलाप में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। इनके साथ रिश्ते की शुरुआत सोच-समझकर करें, क्योंकि गलत शुरुआत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इन्हें चमकीले और सफेद रंग के तोहफे ज्यादा पसंद होते हैं।
मिथुन
ये अक्सर रिश्ते को लेकर भ्रम की स्थिति में होते हैं। इनकी पसंद परिस्थितियों के अनुसार बदल जाती है। इन्हें ऐसे लोग पसंद होते हैं जो इनका ख्याल रखें। इन्हें मनोरंजन करना अच्छा लगता है। चाहें तो इनका दिल जीतकर आप फिल्म दिखाने ले जा सकते हैं।
कर्क
ये अपने सुनहरे अतीत को लेकर बहुत भावुक होते हैं। पुरानी यादों और खुशी के लम्हों को संजोए रखना इनकी आदत होती है, इसलिए प्यार के इजहार के लिए आप इन्हें ऐसा ही कोई तोहफा दें। यह कोई किताब हो सकती है या कोई खास तस्वीर।
सिंह
ये नफा-नुकसान का ध्यान रखने वाले लोग होते हैं। इनके मन की बात जानना थोड़ा मुश्किल होता है। इनके साथ रिश्ते की शुरुआत टेढ़ी खीर है, इसलिए इनकी पसंद-नापसंद जानकर ही आगे बढ़ें।
कन्या
ये लोग दिखावा करना पसंद नहीं करते। सोच-समझकर काम करने में इनकी रुचि होती है। प्यार के रिश्ते का तमाशा बनाना इन्हें अच्छा नहीं लगता। इन्हें ऐसा तोहफा दें जो जरूरत पर इनके काम आए। रिश्तों में बनावटीपन इन्हें नापसंद होता है।
तुला
रिश्तों को लेकर ये लोग गंभीर व सच्चे होते हैं। ये दूसरों से भी यही उम्मीद करते हैं। इन्हें ज्यादा लोगों से मिलना और भीड़भाड़ का माहौल पसंद नहीं होता। तोहफे से ज्यादा से लोग रिश्तों को अहमियत देते हैं। एक मामूली कार्ड भी इनका दिल जीत सकता है।
वृश्चिक
इन्हें मनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। ये सिर्फ हावभाव ही नहीं बल्कि काबिलियत भी देखते हैं। ये रिश्तों को लेकर दूरदर्शी होते हैं और इसकी झलक इनकी बातों में भी दिखाई देती है। ये ऐसे तोहफे पसंद करते हैं जो काफी दिनों तक साथ निभाएं।
धनु
इन्हें नई-नई जगहों पर जाना अच्छा लगता है। चाहे वह हाल में खुला कोई शॉपिंग मॉल हो या रेस्टोरेंट। ये अपने साथी का सम्मान करते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि वह बराबर इनका ध्यान रखे। इन्हें परफ्यूम, नए कपड़े, अंगूठी जैसी चीजें अच्छी लगती हैं।
मकर
लव लाइफ में इन्हें अत्यधिक भावुक लोग पसंद नहीं होते। ये चाहते हैं कि इनका साथी मजबूत इरादों वाला और आत्मनिर्भर हो। अगर एक बार किसी बात को लेकर रिश्ता बिगड़ जाए तो उसे सुधारने की कोशिश ये प्राय: नहीं करते।
कुंभ
ये अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने में जल्दबाजी नहीं करते। मन की बात कहने में ये वक्त लगाते हैं। इसलिए प्रपोज करने से पहले इनके मन की बात का अंदाजा जरूर लगा लें। इन्हें भारी गिफ्ट अच्छे नहीं लगते।
मीन
ये खुशमिजाज लोग होते हैं लेकिन प्यार के नाम पर इनके साथ अक्सर चोट भी हो जाती है। इन्हें कैंडल लाइट डिनर, प्यार भरा संगीत, डायरी जैसी चीजों से लगाव होता है। ये जिस पर भरोसा करते हैं, उस पर पूरी तरह निर्भर होते हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े घमासान न्यूज़

Comments
Post a Comment