धोखे बाज़ विदेशी निवेशकों से बचे

 आज पूरा विश्व ऑनलाइन सेवा का लाभ ले रहा हैं। हमें कोई भी चीज़ पाने के लिए ज्यादा परेशान होने की ज़रूरत नही, हम हर चीज़ ऑनलाइन पा सकते हैं जीन्स के ज़िप से पेन की निब तक बस एक क्लिक से.... जहां इसके बहुत से फायदे हैं, वहां इसके कई नुकसान भी हैं आज हम आप को इसके नुकसान के बारे में बताने जा रहें हैं... आज हम आपको एक ऐसी धोखा धडी के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे पढ़ कर आप दंग रह जायेंगे:

चेरी न्यूटन नाम की एक महिला ने फेसबुक में एक कंपनी के CEO से संपर्क किया उन्होंने सीईओ से कहा- मैं आपकी कंपनी में इन्वेस्ट करना चाहती हूँ, इन्वेस्टमेंट की रकम हैं सात लाख पॉउण्ड जो की हमारे भारतीय मुद्रा में करीब 69,79,0000 रुपए हैं… यह बात सुनकर सीईओ ने कंपनी के डायरेक्टर से बात की फिर उन लोगो ने चेरी से इस बारे में  बात-चीत की और कहा हम राज़ी हैं पर आप हमें अपने विश्वसनीय होने का प्रमाण दे... और चेरी ने हर प्रमाण दिए.. जैसे की वह लंदन की निवासी थी और लंदन एम्बेसी से उन्होंने जो परमिशन ले रखी थी उसका डाक्यूमेंट्स, पासपोर्ट, वीजा इत्यादि स्कैन कॉपी सीईओ को भेजी।
 
चेरी ने फ्लाइट में बोर्डिंग के वक्त भी उस कंपनी से संपर्क किया...  और दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिंग के बाद एक और मन घडन्त कहानी सुनाई। उसने कहा- मैं नगद 7 लाख पॉउण्ड अपने साथ ले आई हूँ,  मुझे कस्टम अफसर ने हिरासत में ले लिया हैं वे लोग मुझसे 1 लाख रुपए मांग रहे हैं...  जब की UK की लॉ में कुछ ऐसा लिखा हैं की अगर कोई वक्ती यूरोप के बहार 10,000 यूरो के ऊपर ले जा रहा है तो उससे फॉर्म C9011 भरना अनिवार्य हैं। फॉर्म की एक कॉपी एयरपोर्ट में और दूसरी जहाँ लैंडिंग हुई हैं उस देश के एयरपोर्ट में जमा करना होता हैं जिसे कोई केस या पेनल्टी नहीं लगती । पर चेरी ने एक नकली कस्टम अफसर से बात करवाकर पैसे लेने की कोशिश की। लेकिन सही समय पर कंपनी के सीईओ अपनी अकल मंदी के कारण चेरी की धोखा- धड़ी से बच गए... उन्होंने दिल्ली एयर पोर्ट पर  अपने वकील को भेजा तो पाया कि वहां ना तो चेरी नाम की कोई लड़की हैं और ना ही कोई कस्टम अफसर। वह कंपनी एक बड़े नुकसान से बाल बाल बची....
आप भी ध्यान दें, इस तरह की वारदात आज- कल होते रहते हैं आप जब भी ऑनलाइन सेवा का उपयोग करें कृपया सतर्क रहें ताकि कोई भी व्यक्ति आपसे धोखा-धड़ी ना कर सके। 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें घमासान न्यूज़  

Comments