Video: तांत्रिक के साथ मिलकर नीतीश बोले 'लालू मुर्दाबाद'

लीजिए बिहार चुनाव में तांत्रिक के आने का भी हो हल्ला शुरू हो गया। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इसमें वह एक तांत्रिक के पास देखे जा रहे हैं। हालांकि वीडियो में कोई आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं दे रही लेकिन तांत्रिक बाबा ये कहते दिख रहे हैं कि लालू मुर्दाबाद...। लालू ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया में सिर्फ इतना कहा है कि वह खुद सबसे बड़े तांत्रिक हैं।
 
गिरिराज सिंह द्वारा यूट्यूब पर जारी इस वीडियो में नीतीश कुमार के साथ तांत्रिक बाबा के कमरे में सांसद और नीतीश के बेहद करीबी आरसीपी सिंह और मोकामा से चुनाव लड़ रहे नीरज कुमार सिंह मौजूद हैं। वीडियो में हालांकि न तो तांत्रिक बाबा की न ही नीतीश की आवाज स्पष्ट आ रही है। सिर्फ बीच बीच में इतनी आवाज आ रही है तांत्रिक बाबा की, नीतीश जिंदाबाद और लालू मुर्दाबाद। इस वीडियो के माध्यम से गिरिराज सिंह ने ये साफ नहीं किया है कि ये वीडियो कब का है।
 
वैसे सूत्र बताते हैं कि ये वीडियो 2014 का है जब नीतीश लोकसभा चुनाव में जदयू की हार के बाद सीएम पद से हटकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?