1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम

1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम

1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम

आने वाले 1 दिसंबर से कुछ नियम-कानूनों में बदलाव होने जा रहे हैं। बता दें कि इन बदलावों का असर आम लोगों पर भी पड़ने वाला है. इन बदलाव से पहले अपने जरूरी काम को निपटा लें ताकि आगे आने वाली परेशानी का सामना आपको नहीं करना पड़े।
1. बंद हो जाएगी नेटबैंकिंग सर्विस
एसबीआई बैंक कस्टमर्स नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं. तो 1 दिसंबर से पहले अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनकी इंटरनेट बैंकिंग सर्विस बंद हो जाएगी।
2. SBI बडी से निकालें पैसे
एसबीआई अपना वॉलिट एसबीआई बडी 30 नवंबर से बंद कर रहा है। उसकी जगह एसबीआई का योनो ऐप काम कर रहा है। इसलिए, अगर एसबीआई बडी में आपने पैसे डाल रखे हैं तो निकाल लें।
3. जमा कराएं लाइफ सर्टिफिकेट 
हर वर्ष नवंबर का महीना पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा कराने का होता है। इस वर्ष भी इसकी मियाद 30 नवंबर ही है। ऐसा नहीं करने पर पेंशन रुक सकती है।
4. पेंशन लोन की प्रोसेसिंग फी
एसबीआई की शाखाओं से पेंशन की रकम निकालने वाले 76 वर्ष तक की उम्र के केंद्र सरकार, राज्य सरकार या रक्षा विभाग के पेंशनधारियों को 1 दिसंबर से पेंशन लोन लेने पर प्रोसेसिंग फी देनी होगी।
5. ड्रोन उड़ाना कानूनी
देश में एक दिसंबर से ड्रोन उड़ाने की मंजूरी मिल जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी राष्ट्रीय नीति तैयार की है। इसके तहत ड्रोन के मालिकों और पायलटों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और हरेक उड़ान की अनुमति लेनी होगी। इसके लिए ऐप पर आवेदन कर तुरंत डिजिटल परमिट्स पाए जा सकते हैं।
6. प्लेसमेंट सीजन शुरू
आईआईटी मद्रास में 1 दिसंबर से प्लेसमेंट सीजन शुरू हो रहा है। प्लेसमेंट सेशन के पहले फेज में 326 कंपनियों ने 490 जॉब प्रोफाइल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। कैंपस रिक्रूटमेंट का पहला चरण 1 से 8 दिसंबर तक चलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?