तेंदुलकर बोले, भारत को ‘खेल खेलने वाला’ देश बनना चाहिए

तेंदुलकर बोले, भारत को ‘खेल खेलने वाला’ देश बनना चाहिए

तेंदुलकर बोले, भारत को ‘खेल खेलने वाला’ देश बनना चाहिए

भारतीय टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत खेलों को पसंद करने वाला देश है ​लेकिन इसे ‘खेल खेलने वाला’ देश बनना चाहिए। दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रविवार को टीएमसी स्कूल में डीबीएस बैंक के ‘स्पार्किंग द फ्यूचर’ ​अभियान का उद्घाटन करने पहुंचे।
छात्रों को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा, मैं यहां एक संदेश देना चाहूंगा कि मैं हमेशा कहता रहता हूं कि भारत के  युवाओं को  और फिट होना चाहिए। हमारा देश युवाओं का देश हैं, जब आप देश के लोगों की औसत उम्र देखते हो तो भारत को युवाओं का देश कहा जाता है।’
उन्होंने कहा, हमारा देश खेलों को पसंद करता है और इसलिए अहम है कि हम खेलों को खेलने वाला देश भी बने और इसके लिए अगर इस तरह की सुविधायें आती हैं तो बच्चों को ही नहीं बल्कि उनके माता पिता को भी अपने बच्चों के साथ समय बिताने और खेलने के लिये कहूंगा जिससे अच्छे रिश्ते भी बनेंगे। ‘लेकिन मुझे नहीं लगता कि भारत फिट या स्वस्थ देश है क्योंकि अगर ऐसा होता तो हम मधुमेह बीमारी के मामले में आगे नहीं होते। हम इस मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं, जहां तक मोटापे का संबंध है तो हम तीसरे नंबर पर हैं इसलिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।’

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?