मप्र : कैबिनेट की होगी बैठक, नहीं लेंगे चुनाव आयोग से मंजूरी

मप्र : कैबिनेट की होगी बैठक, नहीं लेंगे चुनाव आयोग से मंजूरी

मप्र : कैबिनेट की होगी बैठक, नहीं लेंगे चुनाव आयोग से मंजूरी

मप्र में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती से पहले शिवराज सरकार द्वारा बुलाई गई कैबिनेट बैठक को लेकर मामला गरमा गया है। चुनाव आयोग से अनुमति लेने के मामले में सरकार की ओर से बयान आया है। जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कैबिनेट बैठक के लिए सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति नहीं लेगी। मिश्रा ने कहा कि आचार संहिता के नियमों की जानकारी है, इसलिए चुनाव आयोग से अनुमति लेना जरूरी नहीं है। बुधवार को तय समय 10.30 बजे बैठक होगी। कैबिनेट बैठक को लेकर कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सीएम के मंत्रालय जाने को लेकर भी शिकायत की है। इधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांताराव के मुताबिक कैबिनेट बैठक को लेकर चुनाव आयोग को कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कांताराव का कहना है कि बैठक के दौरान शासन कोई भी बड़ा निर्णय या फिर पाॅलिसी पर फैसला नहीं ले सकती है। इसे लेकर चुनाव आयोग से अनुमति जरूरी है लेकिन अभी तक कोई पत्र चुनाव आयोग को नहीं मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?