व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल ने 2019 के लिए प्रवेश परीक्षा के पहले चरण की तारीख घोषित

व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल ने 2019 के लिए प्रवेश परीक्षा के पहले चरण की तारीख घोषित

व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल ने 2019 के लिए प्रवेश परीक्षा के पहले चरण की तारीख घोषित

मुंबई: व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यू डब्ल्यू आई), एशिया की प्रमुख फिल्म, कम्युनिकेशन एंड क्रिएटिव आर्ट्स इंस्टीट्यूट सालाना 2019 के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) से मान्यता प्राप्त फुल टाइम डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं का पहला चरण 11 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2018 के बीच आयोजित किया जाएगा।
फिल्म, मीडिया और कम्युनिकेशन एंड क्रिएटिव आर्ट्स में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं, अर्थात् फिल्म मेकिंग में बीएससी / बीए, स्क्रीन राइटिंग में बीए, एनीमेशन में इंटिग्रेटेड बीएससी / बीए + पीजी डिप्लोमा,इंटिग्रेटेड बीएससी / बीए + गेम डिज़ाइन में पीजी डिप्लोमा, एक्टिंग में बीए, फैशन डिजाइन में बीए, विजुअल कम्युनिकेशन डिज़ाइन में इंटिग्रेटेड बीए + पीजी डिप्लोमा, म्यूजिक प्रॉडक्शन और काम्पज़िशन में बीए, मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज में बीबीए और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट में पीजीडी। छात्र डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं जैसे कि फिल्म मेकिंग में  विशेषज्ञता के लिए डिप्लोमा, एक्टिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा, और स्क्रीन राइटिंग में डिप्लोमा।
यह परीक्षा व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, गोरेगांव ईस्ट, मुंबई में फिल्मसिटी कैम्पस में आयोजित की जाएगी।
हॉलीवुड रिपोर्टर द्वारा इसे दुनिया में ‘टॉप 10 फिल्म स्कूल’ में से एक के रूप में रेट किया गया,  इंस्टीट्यूट से अपना कोर्स पूरा कर 1600 से भीअधिक छात्र विभिन्न मीडिया हाउस, फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के साथ काम कर रहे हैं। यहाँ छात्रों को न केवल इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीखने का लाभ होता है बल्कि इंस्टीट्यूट में एडवांस टेक्नोलॉजी के उपयोग का भी अनुभव मिलता है, जो स्टूडेंट्स को नौकरी के लिए अच्छी तरह तैयार कर देता है।
प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्र www.whistlingwoods.net देख सकते हैं।
दिनांकप्रवेश परीक्षा
 
11 दिसम्बर
बीएससी / बीए  फिल्म मेकिंग | एडवांस डिप्लोमा फिल्म मेकिंग | बीए स्क्रीन राइटिंग | डिप्लोमा स्क्रीन राइटिंग
 
12 दिसम्बर
 
एनीमेशन में इंटिग्रेटेड बीएससी / बीए + पीजी डिप्लोमा | इंटिग्रेटेड बीएससी / बीए + गेम डिज़ाइन में पीजी डिप्लोमा | बीए फैशन डिजाइन | इंटिग्रेटेड बीए + पीजी डिप्लोमा विज्वल कम्युनिकेशन डिज़ाइन
 
13 दिसम्बर
 
बीए  एक्टिंग| एडवांस डिप्लोमा एक्टिंग| बीए म्यूजिक प्रॉडक्शन और  कम्पोज़िशन| बीबीए मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज | पीजी डिप्लोमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट

 

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?