भूकंप से हिली अलास्का की धरती, फटी सड़के
भूकंप से हिली अलास्का की धरती, फटी सड़के

अमेरिका के अलास्का में आए शक्तिशाली भूकंप ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक विनाशकारी भूकंप के बाद अधिकारियों ने अलास्का में जारी किए गए सुनामी अलर्ट की चेतावनी को रद्द कर दिया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि जमीन में दरार तक आ गई और करीब 40 बार धरती हिली। भूकंप के बाद कई इमारतें और पुल ध्वस्त हो गए हैं।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप राज्य के सबसे बड़े शहर एंकोरेज के 7 मील उत्तर में केंद्रित था। भूकंप के बाद एक बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई जिसके बाद करीब 10 हजार लोगों ने अंधेरे में ही रात बिताई।
Comments
Post a Comment