अब आसानी से मिलेगा गैस सिलेंडर
अब आसानी से मिलेगा गैस सिलेंडर

अब गैस सिलेंडर लेना हुआ बहुत ही आसन क्योकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एक खास सुविधा शुरू की है. इसके तहत ग्राहकों को बिना किसी एड्रेस प्रूफ के गैस सिलेंडर मिल सकता है. IOC ने शुक्रवार को ट्वीट पर जानकारी दी है. बताया गया है कि अब कोई भी ग्राहक 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर हाथों-हाथ खरीद सकता है. यानी ग्राहक को पैसे जमा करते ही 5 किलो का रसोई गैस मिल जाएगा. अब ग्राहक को इंतजार करने की जरूरत नहीं है. इंडियन ऑयल के मुताबिक ग्राहक अपने शहर में इंडियन के किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर या प्वाइंट ऑफ सेल पर जाकर 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं.
Comments
Post a Comment