सर्दियों में इनके सेवन से सालभर बीमारियां रहेगी दूर

सर्दियों में इनके सेवन से सालभर बीमारियां रहेगी दूर

सर्दियों में इनके सेवन से सालभर बीमारियां रहेगी दूर

आजकल सर्दियों का मौसम चल रहा है। पुराने लोग कहते थे सर्दियों में खाया पिया सालभर आपको तन्दुरुस्त रखता है। इसलिए सर्दियाँ शुरू होते खानपान में कई तरह के बदलाव करने चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में कुछ स्पेशल फूड का सेवन जरूर करना चाहिए। इनके सेवन से सालभर बीमारियां दूर रहती हैं।
Image result for adrak

1)अदरक:
अदरक सर्दियों में गुणकारी है। क्या आप जानते हैं कि खाने में अदरक शामिल करने से बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा भी जा सकता है। सर्दियों में इसका किसी भी तरह से सेवन करने पर बहुत लाभ मिलता है। इससे शरीर को गर्मी मिलती है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।
Image result for शहद
2)शहद :
शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है। ठंड के दिनों में अपने भोजन में शहद को जरूर शामिल करें।शरीर को स्वस्थ, निरोगी और उर्जावान बनाए रखने के लिए यूं तो सभी मौसम में शहद का सेवन लाभकारी है, लेकिन सर्दियों में शहद का उपयोग विशेष लाभकारी होता है। इससे डायजेशन में सुधार होगा और प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर पड़ेगा।
Related image
3)पिंड खजूर :
पिंड खजूर में प्रोटीन, वसा और शर्करा पर्याप्त मात्रा पाई जाती हैं। कैल्शियम, आयरन भी पाया जाता है, साथ ही विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं। सर्दियों में पिंड खजूर का सेवन शरीर के लिए लाभदायक रहता है। पूरी तरह से पके हुए खजूर में शर्करा की मात्रा 85 प्रतिशत तक होती है।
Related image
4)केसर:
सर्दियों में केसर का उपयोग लाभदायक रहता है, क्योंकि इसकी तासीर को आयुर्वेद में गर्म माना गया है। इसमें प्रमुख रूप से कैरोटिन, लाइकोपिन, जियाजैंथिन, क्रोसिन, पिकेक्रोसिन आदि पाए जाते हैं। रासायनिक व कार्बनिक यौगिकों की उपस्थिति केसर को अनमोल औषधि बनाती है। ठंड में इसके सेवन से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है सौंदर्य में भी वृद्धि होती है।
Image result for 5)बादाम:
5)बादाम:
इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। बादाम कई गुणों से भरपूर होते हैं। इसका नियमित सेवन अनेक बीमारियों से बचाव में मददगार है। बादाम खाने से याददाश्त बढ़ती है, यह ड्राय फ्रूट कई रोगों से हमारी रक्षा भी करता है। बादाम में डायबिटीज को नियंत्रित करने का गुण होता है।
Related image
6) बाजरा :
बाजरा में शरीर के लिए आवश्यक तत्व मैग्निशियम,कैल्शियम,मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बाजरा एक ऐसा ही अनाज शरीर को सबसे ज्यादा गर्मी देते हैं।सर्दी के दिनों में बाजरा की रोटी बनाकर खाएं। छोटे बच्चों को बाजरा की रोटी जरूर खिलानी चाहिए। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते है। अन्य अनाजों की अपेक्षा बाजरा में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?