नीरव मोदी का भारत लौटने से इनकार, बताया जान को खतरा
नीरव मोदी का भारत लौटने से इनकार, बताया जान को खतरा

पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला करने वाले नीरव मोदी ने भारत लौटने से इनकार कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय से मेल द्वारा हुई बातचीत में नीरव मोदी ने अपनी जान को ख़तरा बताया है और कहा है कि मिल रही धमकियों और सुरक्षा कारणों से मैं भारत नहीं लौट सकता। नीरव ने कहा कि उसके कर्मचारी, मकान मालिक, उसके ग्राहक और अन्य एजेंसियों व लोगों ने उसे धमकी दी है।
गौरतलब है कि ईडी ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ 24 और 26 मई को आरोप पत्र दाखिल किए थे। इसके बाद दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं। इंटरपोल ने भी दोनों आरोपियों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया है।
Comments
Post a Comment