एएससीआई ने मैरिको लिमिटेड के खिलाफ भ्रामक प्रचार की शिकायत को सही ठहराया

एएससीआई ने मैरिको लिमिटेड के खिलाफ भ्रामक प्रचार की शिकायत को सही ठहराया

एडवरटाइज़मेंट स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ़ इंडिया (एएससीआई) भारत में विज्ञापन उद्योग का एक स्व-नियामक स्वैच्छिक संगठन है। एएससीआई ने मैरिको लिमिटेड के प्रसिद्ध खाद्य तेल उत्पादों अर्थात् ‘सफोला एक्टिव’ और ‘सफोला गोल्ड’ के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन देने के लिए शिकायत को सही ठहराया है।
एएससीआई को उपभोक्ता की शिकायत मिली है कि सन फ्लावर, सोयाबीन, पामोलियन और मूंगफली जैसे अन्य एकल बीज तेल की तुलना में ‘सफोला एक्टिव’ 28% और ‘सफोला गोल्ड’ 20% कम तेल सोखते हैं और इस तरह के विज्ञापनों के माध्यम से कंपनी अपने ग्राहकों को गुमराह कर रही है। मैरिको लिमिटेड ने अपने जवाब में यह प्रस्तुत किया है कि उनका प्रोडक्ट “लॉसोर्ब” पेटेंट तकनीक के उपयोग करके बनाया गया है, जिसका मतलब (पकाते) तलते समय कम मात्रा में तेल सोखा जाता है। एएससीआई और कंज्यूमर कंप्लेंट काउंसिल (सीसीसी) के तकनीकी विशेषज्ञों ने एक मीटिंग में इस क्लेम की समीक्षा की। मैरिको लिमिटेड द्वारा शिकायत के जवाब में प्रस्तुत लैब रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्होंने फ्राइंग टेस्ट के लिए ‘पुरी का आटा’ इस्तेमाल किया है और अन्य उपलब्ध खाना पकाने के तेल के साथ उस परीक्षण की तुलना की है।
कंज्यूमर कंप्लेंट काउंसिल (सीसीसी) ने निष्कर्ष निकाला कि मैरिको लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत परीक्षण रिपोर्ट और डेटा केवल एक खाद्य पदार्थ (पुरी) तक सीमित है। उन्होंने अन्य प्रकार के तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे समोसा, भुजिया और पकोडा जो आम तौर पर घर में पकाए जाते है को शामिल नहीं किया है। तेल अवशोषण अन्य विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे नमी, इंग्रीडीयंट्स आदि। सीसीसी ने माना कि मैरिको का जो अन्य एकल बीज तेल की तुलना में अपने लोकप्रिय उत्पादों के लिए जो क्रमश: 28-20% का दावा है पूरी तरह से गलत और भ्रामक था। सीसीसी ने कहा कि मैरिको की कॉर्पोरेट वेबसाइट, अमेज़ॅन वेब साइट और यू-ट्यूब विज्ञापन के दावों ने एएससीआई कोड के अध्याय 1.1 और 1.4 का उल्लंघन किया है और इसलिए सीसीसी की सिफारिश के अनुपालन का आश्वासन दिया है। ”
नीचे दिए गए लिंक और ट्रैकिंग आईडी से आप एडवरटाइज़मेंट स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ़ इंडिया (एएससीआई) की वेबसाइट पर शिकायत को ट्रैक कर सकते हैं।
https://www.ascionline.org/index.php/track-ur-complaint.html
ट्रेकिंग आई डी : 6165481e4623, 616584b0644e

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति