बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ नोटिस जारी किया। शीर्ष न्यायालय ने यह नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर दिया है। बता दें कि कोर्ट ने अपने आदेश में योग गुरु पर लिखी गई किताब ‘गॉडमैन टू टाइकून : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बाबा रामदेव’ के बिक्री एवं प्रकाशन पर रोक लगाई है। इस किताब में कथित रूप से रामदेव के जीवन के बारे में अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने किताब छापने वाले पब्लिशर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 अक्टूबर के अपने आदेश में किताब की बिक्री पर रोक लगा दी थी। लेकिन योग गुरु के पक्ष का दावा है कि किताब दी गई सामग्री अपमानजनक है। सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु से किताब की बिक्री पर लगी रोक हटाने के बारे में उनकी राय पूछी है।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?