सर्दियों के लिए बनाए खजूर-मावा के लड्डू
सर्दियों के लिए बनाए खजूर-मावा के लड्डू

खजूर के लड्डू – बहुत ही स्वादिष्ट और ताकत देने वाले होते हैं. खजूर में ग्लूकोज, पोटेशियम और बहुत सारे विटामिन्स होते हैं. साथ ही इन्हे बनाना भी बहुत ही आसान है. बच्चे ऐसे तो ड्राई फ्रूट्स नही खाते लेकिन ये लड्डू बच्चों को बहुत पसंद आते है .
खजूर के लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री –
खजूर – 1 कप (100 ग्राम)
सूखा नारियल – आधा कप टुकड़े
घी – 2 टेबल स्पून
बादाम – 2 टेबल स्पून
काजू – 2 टेबल स्पून
छोटी इलाइची – 4
खजूर – 1 कप (100 ग्राम)
सूखा नारियल – आधा कप टुकड़े
घी – 2 टेबल स्पून
बादाम – 2 टेबल स्पून
काजू – 2 टेबल स्पून
छोटी इलाइची – 4
खजूर के लड्डू बनाने की विधि –
खजूर को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये और बीज निकालकर हटा दीजिये. एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुए काट लीजिये.
खजूर को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये और बीज निकालकर हटा दीजिये. एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुए काट लीजिये.
via
नारियल के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालिये और पाउडर बना लीजिये. बादाम को भी पीस कर पाउडर बना लीजिये. खजूर के टुकड़े मिक्सर जार में डालकर, 2 टेबल स्पून पानी डालकर दरदरे पीस लीजिये. इलाइची का पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी में खजूर का पेस्ट डालिये और 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुए नमी खतम होने तक भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, खजूर के भुने पेस्ट में नारियल पाउडर डाल कर मिला दीजिये, कटे हुए काजू भी डाल दीजिये, इलाइची पाउडर और बादाम का पाउडर भी डालकर सारी चीजों को मिक्स होने तक मिला दीजिये.
मिश्रण के थोड़े ठंडा होने पर, हाथ पर घी लगाकर चिकना करेंगे और मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाएँगे और दोनों हाथों से गोल लड्डू का आकार दे देंगे. तैयार लड्डू को किसी प्लेट में रख दीजिये, सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
आपके स्वादिष्ट और पौष्टिक खजूर के लड्डू तैयार है, खजूर के लड्डू को एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और एक माह से भी अधिक रख कर खाते रहिए.
खजूर और मावा के लड्डू
खजूर मावा के लड्डू बनाने के लिये 1 कप खजूर के साथ, 1 कप मावा ले लीजिये, 1/4 कप पाउडर चीनी ले लीजिये, मावा को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
खजूर मावा के लड्डू बनाने के लिये 1 कप खजूर के साथ, 1 कप मावा ले लीजिये, 1/4 कप पाउडर चीनी ले लीजिये, मावा को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
खजूर को उपरोक्त तरीके से पीस कर पेस्ट बना कर भून लीजिये, खजूर के पेस्ट में भुना मावा और कटे हुये काजू, इलाइची पाउडर मिलाकर बिलकुल इसी तरह लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये.
खजूर मावा के लड्डू को आप फ्रिज में 12-15 दिन तक ही रख कर खा सकते हैं.




Comments
Post a Comment