सर्दियों में बनाएं ड्राईफ्रूट्स-खजूर की बर्फी
सर्दियों में बनाएं ड्राईफ्रूट्स-खजूर की बर्फी

सर्दियों में खजूर शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ साथ एनर्जी भी देता है। ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना होता है खजूर इसका का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसे कई तरह से खाया जाता है। आइए इसकी बर्फी बनाने का तरीका देखते है।
खजूर की बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री।
एक कप बिना बीज वाले खजूर
दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे
दो बड़ा चम्मच मावा/खोया
एक पाव दूध
आधा कप चीनी
एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
घी जरूरत के अनुसार
एक कप बिना बीज वाले खजूर
दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे
दो बड़ा चम्मच मावा/खोया
एक पाव दूध
आधा कप चीनी
एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
घी जरूरत के अनुसार
खजूर की बर्फी बनाने का विधि
आधा कप दूध में खजूर को भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करके खजूर और चीनी डालकर भूनें। खजूर के बाद मावा डालकर अच्छे से भूनें।
आधा कप दूध में खजूर को भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करके खजूर और चीनी डालकर भूनें। खजूर के बाद मावा डालकर अच्छे से भूनें।
अब एक कटोरी में दूध में कॉर्न फ्लोर और कोको पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें और इस घोल को खजूर में मिला दें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इलायची पाउडर मिलाकर आंच बंद कर दें।
एक चिकनाई लगी प्लेट में फैला दें इस मिश्रण को फैला दे और जमने के बाद इसे चौकोर आकार में काट लें। आपकी स्वादिष्ठ और पौष्टिक खजूर बर्फी तैयार है।

Comments
Post a Comment