1 दिसंबर से बदल जाएगी एसबीआई की ये सुविधा
1 दिसंबर से बदल जाएगी एसबीआई की ये सुविधा

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं, तो खाताधारकों के लिए आज शुक्रवार अंतिम मौका है कि वह अपने खातों को लेकर कुछ जरूरी सुधार करवा लें, वरना 1 दिसंबर यानि शनिवार से एसबीआई अपने 3 नियमों में बदलाव करने जा रहा है। बैंक का सबसे बड़ा और अहम बदलाव है कि जिन खाताधारकों के मोबाइल नंबर उनके खाते से लिंक नहीं है, उनके लिए नेट बैंकिंग की सेवाएं बंद हो जाएंगी। नेट बैंकिंग बंद होने की वजह से आॅनलाइन लेन देन करना काफी मुश्किल हो जाएगा।
वहीं जो लोग नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके लिए भी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना जरूरी है। भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि आरबीआई के निर्देश के बाद इंटरनेट बैंकिंग के लिए मोबाइल नंबर का रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है
इसके अलावा अगर किसी खाताधारक ने अपने एसबीआई बडी वॉलेट में कुछ पैसे रखे हैं, तो उन्हें जल्द निकाल ले।
इसके अलावा अगर किसी खाताधारक ने अपने एसबीआई बडी वॉलेट में कुछ पैसे रखे हैं, तो उन्हें जल्द निकाल ले।
इसके अलावा बुजुर्ग पेंशनधारियों के लिए भी आज का दिन बेहद खास है. ऐसे बुजुर्ग जो भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच से पेंशन लेते हैं, तो उन्हें आज ही जीवन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो एक दिसंबर से उनकी पेंशन रुक सकती है।
Comments
Post a Comment