इमरान खान की ‘अंडा-चिकन’ योजना का ट्विटर पर उड़ा मजाक, देनी पड़ी सफाई

इमरान खान की ‘अंडा-चिकन’ योजना का ट्विटर पर उड़ा मजाक, देनी पड़ी सफाई

इमरान खान की ‘अंडा-चिकन’ योजना का ट्विटर पर उड़ा मजाक, देनी पड़ी सफाई

पाकिस्तान से गरीबी मिटाने के लिए वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नई ‘अंडा-चिकन’ योजना पेश की है। इस योजना को पेश करने के बाद ही सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ने लगा, जिसके बाद इमराम खान को खुद इसके बचाव में उतरना पड़ा। उन्होंने ट्विटर पर एक लेख साझा किया जो बिल गेट्स के चिकन प्लैन से संबंधित था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “उपनिवेशक मानने वालों के लिए अगर देसी गरीबी को खत्म करने के लिए चिकन की बात कहे तो उसका मजाक उड़ाया जाता है लेकिन अगर कोई “विलायती” बात करे तो उसे उसकी प्रतिभा समझा जाता है।”
वहीं खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने भी उनकी योजना का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और लिखा, “माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अफ्रीका में अधिक गरीब लोगों की मदद करने के लिए एक अभियान चलाया था। जिसके तहत लोगों को चिकन दिए गए थे। हालांकि जब पीएम इमरान खान ने इस बारे में कहा तो वह मुद्दा बन गया। प्रचारक वास्तव में अपनी नफरत से ऊपर नहीं बढ़ सकते हैं।”
इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को अंडा और चिकन दिया जाएगा, जिससे वह खुद का मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू कर सके। अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक सम्मेलन के दौरान खान ने गुरुवार को कहा कि “योजना की जांच की जाएगी और सरकार उन्हें इंजेक्शन भी देगी ताकि वह चिकन्स की संख्या बढ़ा सकें।”

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?