दुनिया का सबसे अमीर गांव, यहां हर किसान है करोड़पति
दुनिया का सबसे अमीर गांव, यहां हर किसान है करोड़पति

अब तक आपने दुनिया के कई गांव देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारें में बताने जा रहे है. जिसकी तस्वीर देखते ही आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएगी.

वैसे तो गांव का नाम आते ही लोगों के मन में सिर्फ एक ही तस्वीर सामने आती है, कच्ची सड़कों पर चलती गाय भेंस, मिट्टी के घर, खेत और किसान. लेकिन आज हम आपको जिस गांव के बारें में बताने जा रहे है, उस गांव में पक्की सड़कें, आलीशान बंगला, महंगी कार, अच्छी शिक्षा जैसी तमाम अच्छी सुविधाएं आपको देखने को मिलेगी.

जिस गांव की हम बात कर रहे है वो चीन के जियांगयिन शहर के पास है, इस गांव का नाम हुआझी है. यहां का हर किसान अमीर है. इस गांव में रहने वाले हर इन्सान के पास एक बड़ा बंगला, कार और कई अन्य अच्छी सुविधाएं है.
चीन के इस अनोखे गांव ने कई अच्छे और बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां रहने वाले लोग प्रतिवर्ष 80 लाख रुपए की कमाई करते हैं. यहां के अधिकतर लोग किसान ही है. जो आम किसान की तरह ही खेती करते हैं. इस गांव में रहने वाले सभी 2000 रजिस्टर्ड लोगों की सलाना आमदनी 80 लाख रुपए है.
पहले यह गांव ऐसा नहीं था. यहां कृषि की हालत बहुत ही खराब थी. लेकिन जबसे कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वू रेनवाओ के कदम इस गांव में पड़े तबसे इस गांव की सूरत ही बदल गई. यहां उन्होंने सामूहिक खेती की प्रणाली का नियम बनाया जिसके बाद यहां के लोगों का भविष्य ही बदल गया.
Comments
Post a Comment