जीडीपी की दर में गिरावट अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती, अर्जुन राठौर की कलम से

जीडीपी की दर में गिरावट अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती, अर्जुन राठौर की कलम से

जीडीपी की दर में गिरावट अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती, अर्जुन राठौर की कलम से
वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन राठौर
जीडीपी की दर में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है । मोदी सरकार के लिए यह गंभीर चेतावनी है नोटबंदी और जीएस टी जैसे कदमों के बाद यह कहा जा रहा था की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा लेकिन हुआ इसकी विपरीत। इससे यह भी साबित होता है कि अर्थव्यवस्था की दिशा ठीक नहीं है और नोट बंदी तथा जीएसटी जैसे कदम अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर संकट खड़ा कर रहे हैं इधर बैंकों के बढ़ते n p a ने भी नकदी का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
हमारी अर्थव्यवस्था वैसे भी मंदी के दौर से गुजर रही थी और जीडीपी की इस गिरावट में यह गंभीर संकेत दिया है कि आने वाला समय ठीक नहीं है। मौसम की प्रतिकूलता ने कृषि क्षेत्र को खासा प्रभावित किया है कृषि कि दर में गिरावट भी एक बड़ा कारण यही बताया जा रहा है । बैंक खुद भी यह बात स्वीकार कर रहे हैं कि उनके पास नकदी का संकट है और यही वजह है कि सरकार ने भी रिजर्व बैंक से अपने लिए धनराशि का एक बड़ा हिस्सा मांगा है जिसको लेकर खासा विवाद चल रहा है सवाल इसी बात का है कि जीडीपी की दर में इस भारी गिरावट के बाद क्या सरकार कड़े आर्थिक कदम उठाएगी ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?