PUBG में बड़ा बदलाव, लीक हुआ ये वीडियो

PUBG में बड़ा बदलाव, लीक हुआ ये वीडियो

PUBG में बड़ा बदलाव, लीक हुआ ये वीडियो

दुनिया का सबसे मशहूर बैटल गेम PUBG के बारे में हर कोई जनता है. इस गेम ने हर किसी को दीवाना बना दिया है और दिन पर दिन इसके नए अपडेट में ये और भी बेहतर होता जा रहा है. दरअसल हाल ही में इस गेम के नए अपडेट में एक मैप जुड़ने वाला है. भारत सहित दुनिया भर में ये गेम काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है. मैप रिलीज़ से पहले फर्स्ट लुक इन्टरनेट पर लीक हो चूका है. इस नए मैप का नाम Vikendi है, जो पूरा बर्फ से ढका हुआ है. यह मैप विंटर सीजन पर आधारित है और लोग इस मैप को लेकर काफी उत्साहित भी हैं. ख़बरों के मुताबिक यह मैप सर्वर पर अपलोड कर दिया गया है और जल्द ही इसे लाइव किया जा सकता है.
PUBG से ही जुड़ी एक दूसरी बड़ी बात सामने आ रही है कि अब ये गेम कंप्यूटर और मोबाइल के अलावा PS4 पर भी आ रहा है. सोनी ने इसके लिए प्री बुकिंग शुरू कर दी है. 7 दिसंबर को कंपनी PS4 के लिए इसे रिलीज कर देगी. लिस्टिंग में Vikendi event pass है और पहले बताया जा रहा था की यह 2019 में आएगा, लेकिन अब खबर है कि यह मैप 7 दिसंबर को PS4 के साथ ही आएगा.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?