पहलवान विनेश लेंगी 7 फेरे

पहलवान विनेश लेंगी 7 फेरे

पहलवान विनेश लेंगी 7 फेरे

बॉलीबुड दुनिया के बाद अब खेल जगत  में भी शादी का मौसम आ गया है। दरअसल एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान विनेश फोगाट 7 फेरो के बंधन में बंधने वाली है। फोगाट 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगी। रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा वहीं शादी हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बलाली गांव में होगी। विनेश फोगाट ने अपनी शादी का न्योता रविवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिया है।
Image result for दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद पहलवान विनेश फोगाट लेंगी 7 फेरे, शादी की तारीख तय
बता दें कि ओलंपियन विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स के दौरान इंस्टाग्राम पर अपना और सोमवीर राठी का फोटो शेयर करके जीवनसाथी चुनने का एलान किया था। एशियन गेम्स से लौटते ही एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने विनेश फौगाट को सगाई की अंगूठी पहनाई थी और वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद शादी करने की बात कही थी।
विनेश भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। वहीं पहलवान सोमवीर भी रेलवे में ही नौकरी करते हैं और इस समय राजस्थान में टीटीई के पद पर हैं। विनेश और सोमवीर के बीच रेलवे में नौकरी के दौरान ही नजदीकियां हुई थी। सोमवीर राठी ने कुश्ती नेशनल में कांस्य पदक जीतने के बाद उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?