खुला हनुमान जी की शादी का रहस्य, इस मंदिर में पत्नी संग विराजमान हैं
खुला हनुमान जी की शादी का रहस्य, इस मंदिर में पत्नी संग विराजमान हैं

भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को लेकर अक्सर यही कहा जाता है कि उन्होंने शादी नहीं की है. उनकी कोई पत्नी नहीं है. आपने जहां भी बजरंगबली का मंदिर देखा है, वहां वो अकेले ही पूजे जाते है.
लेकिन आज हम आपको हनुमान जी के एक ऐसे मंदिर के बारें में बताने जा रहे है, जहां वो अकेले नहीं अपनी पत्नी के साथ पूजे जाते है. अब आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि जब उन्होंने शादी ही नहीं की तो उनकी पत्नी कहा से आ गई.
लेकिन आपको बता दे कि बजरंगबली की पत्नी भी है और उनकी पूजा भी की जाती है. भारत के तेलंगाना के खम्मम जिले में एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां बजरंगबली के साथ उनकी पत्नी को भी पूजा जाता है. इसके साथ ही आपको बता दे कि यहां कई जगहों पर हनुमान जी के विवाहित होने की कथाएं भी प्रचलित हैं.
कुछ प्रचलित कथाओं के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि, हनुमान जी की शादी भगवान सूर्य देव की पुत्री सुवर्चला से हुआ था. हनुमान जी के विवाह का जिक्र पाराशर संहिता में भी किया गया है. इस अनोखे और प्राचीन मंदिर में बजरंगबली और उनकी पत्नी सुवर्चला दोनों की ही पूजा की जाती है.

इसके अलावा यहां के स्थानीय लोग प्रति वर्ष ज्येष्ठ शुद्ध दशमी को बजरंगबली और सुवर्चला के विवाह को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. यह अनोखा मंदिर हैदराबाद से लगभग 220 किलोमीटर की दूर है. हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला दोनों की मूर्ति इस मंदिर में स्थापित की गई है. हनुमान जी के इस अनोखे मंदिर को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जो भी यहां एक बार आकर हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला के दर्शन कर लेता है, उसके सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं.
Comments
Post a Comment