मोदी के मंत्री ने कहा है 11 दिसंबर के बाद राम मंदिर निर्माण का ऐलान बोले रामभद्राचार्य

मोदी के मंत्री ने कहा है 11 दिसंबर के बाद राम मंदिर निर्माण का ऐलान बोले रामभद्राचार्य

मोदी के मंत्री ने कहा है 11 दिसंबर के बाद राम मंदिर निर्माण का ऐलान बोले रामभद्राचार्य

राम मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गरमाया हुआ है। जहां एक और विहिप ने अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया वही दूसरी ओर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी अयोध्या पहुंचकर पूजा-पाठ की। इसी बीच धर्मसभा में तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे नंबर के मंत्री ने कहा कि 11 दिसंबर के बाद सरकार राम मंदिर बनाने को लेकर बड़ा ऐलान करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी के मंत्री ने 11 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी के बीच सभी सांसदों को बाहर नहीं जाने को कहा गया है और ये अध्यादेश ही होगा। रामभद्राचार्य ने कहा कि 23 नवंबर को सबसे बड़े केंद्रीय मंत्री से फोन पर हुई बातचीत के बाद वह यह सूचना साझा कर रहे हैं।
रामभद्राचार्य ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी सांसद एकजुट हो जाएं ताकि अध्यादेश को दो तिहाई बहुमत से पास किया जा सके। इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि “सरकार बने या न बने, मंदिर जरूर बनना चाहिए।” सरकार से उन्होंने कहा कि कानून बनाओं या अध्यादेश लाओ लेकिन राम मंदिर जल्द बनाओ। यदि सरकार अध्यादेश लाती है तो शिवसेना उसका समर्थन करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?