तेज रफ़्तार ट्रेनों के लिए समुद्री सुरंग बनाएगा चीन
तेज रफ़्तार ट्रेनों के लिए समुद्री सुरंग बनाएगा चीन

तेज़ रफ़्तार वाली ट्रेनों के लिए चीन समुद्री सुरंग बनाने जा रहा है, जिसके जरिए दो शहरों निंगबो और झोउशान को आपस में जोड़ा जाएगा। 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली रेलगाड़ियां तैयार की गई है, जिससे डेढ़ घंटे की जगह आधे घंटे में सफ़र पूरा होगा। सूत्रों के अनुसार कुल 70.92 किलोमीटर की इस परियोजना में 16.2 किलोमीटर हिस्से पर समुद्री सुरंग बनाई जाएगी। चीन में तेज रफ्तार ट्रेनों के नेटवर्क की लंबाई 25 हजार किलोमीटर है, जो दुनिया के रेल नेटवर्क का 60 फीसदी हिस्सा हें। बता दें कि चीन ने हाल के दिनों में परिवहन से जुड़े हुए प्रोजेक्ट पर काफी काम किया है।
Comments
Post a Comment