अनोखा मंदिर जहां मां दुर्गा को चढ़ाते है चप्पल और सैंडल

अनोखा मंदिर जहां मां दुर्गा को चढ़ाते है चप्पल और सैंडल

अनोखा मंदिर जहां मां दुर्गा को चढ़ाते है चप्पल और सैंडल

वैसे तो आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक मंदिर देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारें में बताने जा रहे है, जहां मां दुर्गा को चढ़ाने वाले प्रसाद के बारें में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
किसी भी माता के मंदिर में यदि आप जाएंगे तो वहां आपको माता को प्रसाद के रूप में नारियल और चुनरी चढ़ाते हुए आप देखेंगे. लेकिन क्या आपने माता का ऐसा अनोखा मंदिर देखा है, जहां नारियल चुनरी नहीं बल्कि माता दुर्गा को प्रसाद के रूप में चप्पल और सैंडल चढ़ाते हैं.
जी हां यह अनोखा मंदिर है मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में, यहां जीजी बाई का प्रसिद्ध मंदिर है. इस अनोखे मंदिर को लेकर ऐसा कहा जाता है कि 18 साल पहले यहां मूर्ति स्थापना के साथ शिव-पार्वती की शादी करवाई गई थी. तब से लोग यहां देवी सिद्धिदात्री को अपनी बेटी मानकर पूजा करते हैं और बेटी की हर इच्छा को पूरी करते हैं.
आपको बता दे कि गर्मी के मौसम के दौरान इस अनोखे मंदिर में लोग चप्पल के अलावा चश्मा, टोपी और घड़ी भी चढ़ाते हैं. इसके साथ ही कई बार दिन में दो से तीन बार माता के कपड़े भी बदले जाते हैं. इस अनोखे मंदिर को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि जब लोगों की मन्नतें इस मंदिर में आने से पूरी हो जाती है तो लोग यहा माता के लिए नई चप्पल और सैंडल लेकर आते हैं. यहां तक की कई लोग विदेशों से भी इस मंदिर में चढ़ाने के लिए चप्पल भेजते हैं. इसके बाद भक्तों द्वारा चढ़ाई गई चप्पलों को लोगों में बांट दिया जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?