इस रेस्टोरेंट में मिलता है फ्री खाना, यहां खाने के बाद बिल नहीं, मुस्कान मिलती है
इस रेस्टोरेंट में मिलता है फ्री खाना, यहां खाने के बाद बिल नहीं, मुस्कान मिलती है

वैसे तो इस दुनिया में कई तरह-तरह के रेस्टोरेंट है जिनकी अपनी एक अलग ही विशेषता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारें में बताने जा रहे है, जहां आप भूख लगने पर भरपेट खाना खा सकते है वो भी बिना एक रुपये दिए.


जी हां, यह सच है. अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी महंगाई के ज़माने में कौन भला फ्री में खाना खिलाएगा. लेकिन यह रेस्टोरेंट फ्री में खाना खिलाता है. यहां भरपेट खाना खाने वालों से पैसे नहीं लिए जाते है. यहां आपको खाना खाने पर कोई बिल भी नहीं थमाएगा.

आजकल गुजरात के अहमदाबाद का गुजराती सेवा कैफे सुर्खियों में छाया हुआ है. चारों और इस गुजराती सेवा कैफे की चर्चा हो रही है. दरअसल यह रेस्टोरेंट मानव सदन, ग्राम श्री और स्वच्छ सेवा जैसे NGO ने मिलकर बनाया था और इस एनजीओ के लोग पिछले 11 साल से इस कैफे को चला रहे हैं.
यहां के कैफे संचालक के मुताबिक, इसे स्वयंसेवक मिलकर चलाते हैं और आने वाले हर व्यक्ति को प्यार से खाना खिलाया जाता हैं. इस कैफे में किसी भी तरह का बिल नहीं लिया जाता, बल्कि गिफ्ट इकॉनमी पर जोर दिया जाता है. यहां आने वाला ग्राहक अपनी इच्छा से पैसे देते हैं और इसके बदले किसी अन्य ग्राहक को खाना खिलाया जाता है. बहुत से ऐसे लोग जो पहली बार इस कैफे में आते है वो इस गुजराती सेवा कैफे को समझ नहीं पाते और कई बार तो वो बिना पेमेंट या फिर कम पैसे देने का सोचते भी हैं. लेकिन यहां के अच्छे, खुशनुमा वातावरण और स्वयंसेवक के काम करने की लगन को देखकर हर कोई अपनी इच्छा से ज्यादा ही पैसे देकर जाते हैं.
Comments
Post a Comment