IND vs AUS: विराट ब्रिगेड की रोमांचक जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
IND vs AUS: विराट ब्रिगेड की रोमांचक जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आॅस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम की तूफानी गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर टीम इंडिया को 165 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर कप्तान विराट कोहली 61 और दिनेश कार्तिक 22 रन की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मैच को जीत लिया। रविवार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड SCG में तीसरे व अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की।
ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को 4 रनों से हार मिली थी। वहीं मेलबर्न का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा।
Comments
Post a Comment