विवादित फिल्म ‘केदारनाथ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज


विवादित फिल्म ‘केदारनाथ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान के बेटी सारा 
अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 
फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर बहुत ही शानदार है.
जून 2013 में आई विनाशकारी बाढ़ से मची तबाही पर बनी फिल्म केदारनाथ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे बाढ़ के बीच एक हिंदू लड़की और एक मुसलमान लड़के के बीच प्यार हो जाता है और फिर किस तरह इन दोनों की यह लव स्टोरी आगे बढ़ती है. यही फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है.
क्या इन दोनों का प्यार सफल होता है. इन दोनों के प्यार के बीच में क्या-क्या मुसीबतें आती है. यह सब देखने के लिए आपको फिल्म का इतंजार करना पड़ेगा. फ़िलहाल इस फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है. भाजपा की मीडिया सलाहकार टीम से जुड़े अजेंद्र अजय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को एक लेटर लिखकर कहा है कि, यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक उड़ाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है.

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है. यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?