आर्थिक समस्या का सामना कर रहे है तो करे ये कुछ धार्मिक उपाय

आर्थिक समस्या का सामना कर रहे है तो करे ये कुछ धार्मिक उपाय

आर्थिक समस्या का सामना कर रहे है तो करे ये कुछ धार्मिक उपाय

कभी -कभी परिवार में आर्थिक समस्या का कारण ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव या परिवार के मुखिया के कुंडली दोष भी हो सकते है। सभी के जीवन में एक समय ऐसा आता है, किसी दुर्घटना के कारण आर्थिक समस्या का सामना करता है या व्यक्ति व्यवसाय में हानि का सामना करता है। जिस परिवार के सदस्यों में दिन -प्रतिदिन झगड़ें होते हो। सदस्यों में आपसी प्रेम न हो, ऐसे घर से लक्ष्मी दूर होने लगती है। नीचे दिए गये सरल टोटके आपकी कमजोर आर्थिक स्थिति ठीक करने में कारगर सिद्ध हो सकते है।

Related image

1) सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त या श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। जिस घर में ये पाठ किये जाते है वहां लक्ष्मी जी का वास होता है। घर सुख -सम्रद्धि से परिपूर्ण होने लगता है। धन प्राप्ति के लिए सोमवार या शुक्रवार के दिन सफ़ेद चीजों का दान करें।
Image result for गाय ,कुत्ते साधू को रोटी दे

2) घर के द्वार पर आये कुत्ते , गाय व किसी साधू संत को कुछ न कुछ खिलाकर भेजे | उन्हें दुत्कारे कभी नहीं।

Image result for हवा में उड़ाते हनुमान जी की पिक

3) घर में पूजा स्थल पर हवा में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो स्थापित कर उनकी विधि अनुसार पूजा करें। नियमित ऐसा करने से धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होने लगती है।
4) घर के ईशान कोण(दिशा ) में गंदगी जमा न होने दे। सदैव घर को साफ़-सुथरा रखे। संध्या के समय घर में झाड़ू न लगाये। साफ़-स्वच्छ कपडे पहने।
5) व्यवसाय में हानि को रोकने के लिए , एक पानी वाला नारियल लेकर इस पर एक सवा मीटर पीला कपड़ा लपेट ले और साथ में जनेऊ और मिष्ठान भी ले ले और भगवान विष्णु के मंदिर में व्यवसाय में हो रही हानि को रोकने की अरदास लगाते हुए उनके चरणों में चढ़ाएं।
6) शनिवार के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर, पहले इसे अच्छे से धो ले। अब इसे गंगाजल द्वारा पवित्र करें। अब इस पीपल के पत्ते के उपर हल्दी व दही के घोल द्वारा अपने दायें हाथ की अनामिका ऊँगली द्वारा ” ह्रीं ” शब्द लिखे। अब इस पत्ते को धुप-दीप दिखाकर अपने पर्स में रख ले। प्रत्येक शनिवार को नया पत्ता प्रयोग करें। पुराने पत्ते को किसी बहते पानी में प्रवाहित कर दे। इस प्रयोग को करने से पर्स सदैव पैसे से भरा रहेगा। अनायास होने वाले खर्चे अपने आप कम होने लग जायेंगे।
7) एकाक्षी नारियल : सभी नारियल में दो काले बिंदु होते है , जिस नारियल में एक काला बिंदु हो उसे एकाक्षी नारियल कहा जाता है, किन्तु ऐसा नारियल प्राप्त करना बहुत दुर्लभ होता है। एकाक्षी नारियल को घर में स्थापित कर उसकी पूजा करने से घर में धन की वृद्धि होती है।
8) पांच काली मिर्च के दाने लेकर। अपने सिर के उपर से 7 बार वार ले। अब एक -एक दाना चारों दिशाओं में फेक दे व आखिर में शेष एक दाना ऊपर आकाश की ओर फेंक दे यह एक परीक्षित टोटका है, आर्थिक संकट के समय इसे एक बार प्रयोग अवश्य करें।
इसीलिए परिवार में प्रेम और शांति बनाये रखे आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने में सहायक सिद्ध हो सकते है, किन्तु पूर्णतया इन टोटकों के भरोसे रहकर मेहनत करना न छोडे।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?