काले रंग के डॉट से दुनियाभर में फैली सनसनी, आखिर क्या है ये जानिए

काले रंग के डॉट से दुनियाभर में फैली सनसनी, आखिर क्या है ये जानिए

काले रंग के डॉट से दुनियाभर में फैली सनसनी, आखिर क्या है ये जानिए

आजकल सोशल मीडिया पर लड़कियों और महिलाओं के हाथों पर इस तरह के निशान की तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं. आखिर ये क्या निशान है और क्यों इतना वायरल हो रहा है. इस तरह के और भी कई सवाल आपके मन में जरुर आ रहे होंगे. तो चलिए आज हम आपको बताते है कि, आखिर यह क्या है.
यदि कहीं भी आपको किसी भी लड़की या महिला के हाथों पर गहरा काला डॉट दिखे तो तुरंत ही उसकी सहायता कीजिए.सोशल मीडिया पर इस निशान के दिखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी जा रही है.काले रंग का गहरा डॉट दिखना कोई मजाक नहीं बल्कि वास्तव में एक गंभीर बात है, जिसके नजर आने पर आप तुरंत 911 पर कॉल करके इमरजेंसी में पुलिस को सहायता के लिए बुला सकते है.
काले रंग का गहरा डॉट यह संकेत देता है कि सामने वाला किसी बड़ी समस्या में है और उसको आपकी तुरंत ही हेल्प की जरूरत है.काले गहरे डॉट का अर्थ है कि उसके घर में उसका अपमान हो रहा है और वह पुलिस को सूचित भी नहीं कर सकती,क्योंकि उस पर हर तरफ से नज़रें रखी जा रही है.जिस कारण वो किसी को चाहकर भी कुछ नहीं बता पा रही है.
इस काले रंग के गहरे डॉट की शुरुआत अमेरिका से हुई है. यहां पर महिलाओं की सहायता करने के लिए शुरू किए गए इस कैंपेन का नाम ब्लैक डॉट रखा गया था. यह कैंपेन कुछ महीने पहले बहुत सुर्खियों में आया था. लेकिन अब फिर से इस कैंपेन के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों तक इस बात को पहुंचाया जा रहा है कि यदि आप किसी भी लड़की या महिला के हाथ में ऐसा निशान देखें तो सबसे पहले तुरंत ही पुलिस को सूचित करें और उसकी सहायता करने का प्रयास करें. सोशल मीडिया के जरिए यह ब्लैक डॉट कैंपेन अब दुनियाभर में फैल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस ब्लैक डॉट कैंपेन को तेजी से शेयर कर रहे है और महिलाओं की सहायता कर रहे हैं, ताकि किसी मुसीबत या घरेलू हिंसा की शिकार लड़की या महिला को सही समय पर बचाया जा सके.

Comments