भारत में लॉन्च हुईं जावा की तीन दमदार बाइक, जानें कीमत
भारत में लॉन्च हुईं जावा की तीन दमदार बाइक, जानें कीमत

गुरुवार को आइकॉनिक Jawa मोटरसाइकिल ब्रांड ने भारत में तीन दमदार बाइक लॉन्च की हैं. जिसमे कंपनी ने नई Jawa (स्टैंडर्ड), Jawa 42 और Jawa Perak लॉन्च की हैं. नई Jawa की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,64,000 रुपये है. जबकि Jawa 42 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,55,000 रुपये है. Jawa Perak की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये होगी.
नई Jawa और Jawa 42 में 293CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि BS6 के मानकों को पूरा करता है. वहीं, Jawa Perak में कहीं बड़ा 334CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. आपको बता दें कि Jawa ने 1996 में भारत में अपना कामकाज बंद कर दिया था. जिसके बाद अब 22 साल बाद एक बार फिर अपना ब्रांड बाज़ार में उतारा है. 2016 में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने भारतीय उप-महाद्वीप में Jawa मोटरसाइकिल बनाने और उन्हें बेचने का ब्रांड लाइसेंस हासिल किया था.
Comments
Post a Comment