Oppo A7 भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Oppo A7 भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Oppo भारतीय मार्केट में अपनी अच्छी पकड़ बना चुका है. अब oppo ने अपना नया मिडरेंज स्मार्ट फोन A7 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन वॉटरड्राप नॉच्ड डिस्प्ले के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 6.2 इंच इन-सेल डिस्प्ले वाले इस फोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर क्वालकॉम 450 चिपसेट लगाया गया है। गौरतलब है कि चीन और नेपाल के मार्केट में यह फोन पहले ही लॉन्च हो चुका है। भारतीय मार्केट में इस फोन की कीमत 16,990 रुपए रखी गई है।
Oppo A7 स्पेसिफिकेशन
256GB तक बढ़ाई जा सकती है स्टोरेज: ग्लैरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू कलर में आने वाले इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड कलर ओएस 5.2 पर रन करेगा। कंपनी ने फोन के रियर पैनल में ड्युअल कैमरा दिया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) और सेकेंडरी सेंसर 2 (f/2.4 अपर्चर) मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल (f/2.0 अपर्चर) का कैमरा दिया गया है। ड्युअल सिम सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन में ओटीजी का फीचर भी दिया गया है।
Comments
Post a Comment