बदल जाएगा आपके पैन कार्ड का लुक, होगा ये बदलाव
बदल जाएगा आपके पैन कार्ड का लुक, होगा ये बदलाव

पैन कार्ड में 5 दिसंबर से एक बहुत बड़ा नया बदलाव होने जा रहा है। जिसमें पैन कार्ड बनवाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। दरअसल जानकारी के मुताबिक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पैन कार्ड बनवाने के लिए पिता का नाम देने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया है। जिन मामलों में मां एकल अभिभावक है या आवेदक केवल मां का नाम देना चाहता है, उन्हें आवेदन फॉर्म में विकल्प दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष में 2.5 लाख या ज्यादा का वित्तीय लेन देने करने वालों के लिए पैन कार्ड आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा घरेलू कंपनियों के लिए भी पैन रखना जरूरी होगा, भले ही उनकी कुल बिक्री, टर्नओवर या सकल रसीदें वित्त वर्ष में 5 लाख रुपये से कम हों। इससे आयकर विभाग को वित्तीय लेनदेन, कर आधार और टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलेगी।
Comments
Post a Comment