अब फेसबुक से प्राप्त होगी आपनो की जानकारी
अब फेसबुक से प्राप्त होगी आपनो की जानकारी

अब फेसबुक से सिर्फ आपकी ही नहीं बल्कि आपके साथ रहने वालों की भी जानकारी प्राप्त होगी. कंपनी ने एक नया पेटेंट फाइल किया है जिसमें कुछ इसी तरह का प्रावधान है. फेसबुक पिछले कुछ महीनों से डेटा स्कैंडल को लेकर लगातार सवालों के घेरे में था. इसकी आलोचना भी हो रही थी.पर फेसबुक का एक नया पेटेंट सामने आया है, जिसके जरिये यूजर्स के हाउसहोल्ड का प्रोफाइल तैयार किया जाएगा जिससे यहाँ पता लगाया जायगा की हाउसहोल्ड में कितने लोग रहते हैं, और उनकी दिलचस्पी क्या है और यूजर्स के साथ उनका संबंध क्या है.यहां तक कि वो कौन से डिवाइस यूज करते हैं.इस सॉफ्टवेयर को विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ये फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट को एनालाइज करेगा.इस पेटेंट के जरिये इस बात का भी पता चलेगा की एक घर में कितने लोग रह रहे हैं और लोग एक साथ कब फोटोज में टैग कर रहे हैं और इसका कैप्शन क्या है.लेकिन पेटेंट को देखकर ऐसा लगता है कि इस फीचर के जरिए फेसबुक लोगों की निजी जिंदगी में और मजबूती से दखलअंदाजी करना चाहता है.
Comments
Post a Comment