विराट ब्रिगेड कल कंगारूओं से लेगी हार का बदला
विराट ब्रिगेड कल कंगारूओं से लेगी हार का बदला

भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 20 मिनट को सिडनी के क्रिकेट ग्राउंड SCG में खेला जाएगा। सिडनी में मौसम अच्छा रहने की संभावना है और अब टीम इंडिया कंगारूओं को पटकने में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी।
दरअसल ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को 4 रनों से हार मिली थी। वहीं मेलबर्न का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। दोनों मैचों में भारतीय टीम की अच्छी गेंदबाजी के बावजूद तीन मैचों की टी-20 सीरीज टीम के हाथ से निकल गई। तीसरे मैच में भारत अब सीरीज को बराबर ही कर सकता हैं।
Comments
Post a Comment