25 साल की गर्ल फ्रेंड से शादी कर बोले राहुल ‘उम्र का अंतर मायने नही रखता’
25 साल की गर्ल फ्रेंड से शादी कर बोले राहुल ‘उम्र का अंतर मायने नही रखता’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने अपनी 25 साल की कजाकिस्तानी मॉडल गर्लफ्रेंड नताल्या इलीना से मालाबार हिल पर स्थित एक मंदिर में शादी कर ली है ।

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन की ये तीसरी शादी है और उनकी ये पत्नी उनसे 18 साल छोटी है । 20 नवम्बर को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। इसमें राहुल का परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। दोनों की फोटो अब वायरल हो रही है।
सूत्रों के अनुसार राहुल ने अपनी तीसरी शादी के बारे में जानकारी देते हुए बताया- “मैंने पहली दो शादियां काफी धूमधाम से थीं, लेकिन वो रिश्ते नहीं चले. इसलिए मैं इस बार कोई दिखावा नहीं चाहता था। “उन्होंने बताया “मैं और नताल्या एक -दूसरे को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। हम पिछले एक साल से एक-दूसरे से परिचित हैं। फैमिली लाइफ को दिमाग की शांति सबसे ज्यादा जरूरी है। वह अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है, जिसमें मैं उसका साथ दूंगा। ”
बता दे की राहुल ने पहली शादी 2006 में श्वेता सिंह से की थी। जो लव मैरेज थी लें दो साल में दोनों का तलक हो गया था। 2010 में राहुल ने दूसरी शादी की थी। लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। नताल्या राहुल से 18 साल छोटी हैं लेकिन राहुल का मानना है कि उम्र का ये अंतर उनके लिए मायने नहीं रखता है।


Comments
Post a Comment