मेघालय के गवर्नर ने मुंबई हमले पर किया विवादित ट्वीट, डिलीट कर मांगी माफी

मेघालय के गवर्नर ने मुंबई हमले पर किया विवादित ट्वीट, डिलीट कर मांगी माफी

मेघालय के गवर्नर ने मुंबई हमले पर किया विवादित ट्वीट, डिलीट कर मांगी माफी

मुंबई ’26/11 हमले की आज 10वीं बरसी है. देशभर के लोग ट्वीट कर इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस मौके पर मेघालय के गवर्नर ने भी ट्वीट किया जिसके बाद बवाल हो गया. गवर्नर तथागत रॉय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ’10 साल पहले पाक ने मुंबई पर हमला करवाया था जिसमें कई मासूमों (मुस्लिमों के अलावा) की जान गई थी.’ उनके इस ट्वीट के बाद विवाद शुरू हो गया. बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया. इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर यह साफ किया कि उन्हें इस बारे में गलत जानकारी थी कि इस हमले में मुस्लिमों को निशाना नहीं बनाया गया था, जबकि हकीकत यह है कि इस हमले में कई मुसलमान भी मारे गए थे. गौरतलब है कि दस साल पहले आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 2008 को लश्कर के 10 आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमला किया था. इस हमले में 166 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?