गुरु नानक जयंती: देश भर में मनाया जाता है ये ‘प्रकाशपर्व’

गुरु नानक जयंती: देश भर में मनाया जाता है ये ‘प्रकाशपर्व’

गुरु नानक जयंती: देश भर में मनाया जाता है ये ‘प्रकाशपर्व’

गुरु नानक जयंती इस बार 23 नवंबर को है। नानकजी के जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। सिख धर्म के पहले गुरु के रूप में गुरुनानक जी को पूजा जाता है। गुरुनानक जयंती कार्तिक माह में मनाई जाती है। गुरु नानक को सभी धर्मों के लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।

Image result for गुरु नानक जयंती

गुरु नानक देव को मुख्य रूप से सिक्ख धर्म का गुरु माना जाता है लेकिन हिंदू धर्म में भी इस पर्व का उत्साह देखा जा सकता है। पंजाब के अलावा उत्तरी भारत के लगभग सभी राज्यों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। जनमानस में उनके पवित्र विचारों को फिर से ताजा किया जा सके इसलिए इस दिन धर्म गुरु और समाज के सम्माननीय लोग गुरु नानक की शिक्षाओं और संदेशों को दोहराते हैं इसलिए देशभर में बड़े-छोटे स्तर पर कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
Related image

1)देश भर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारों में भव्य स्तर पर लंगर का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लगातार गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ चलता रहता है।
2)इस दिन सिख क्षेत्रों में कुछ लोग प्रार्थना या जाप भी करते हैं। इस उत्सव के लिए सबसे लोकप्रिय प्रार्थनाएं जपुजी साहिब और सिद्ध गोश है। केंद्रीय स्थानों पर अखंड पाठ किया जाता है, इस दौरान सिख धर्म की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब के मुख्य अध्यायों का पाठ किया जाता है यह कार्यक्रम 48 घंटे तक चलता है।
3)उत्सव से एक दिन पहले, नगर कीर्तन होता है जो एक जुलूस की तरह होता है। यह जुलूस पांच लोगों और एक सिख झंडे के साथ निकाला जाता है। बाकी लोग इनके पीछे चलते हुए भजन-कीर्तन करते रहते हैं। सिख समुदाय के लोग नगर कीर्तन में हिस्सा लेते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?